हिमाचल प्रदेश: मोड़ते समय खाई में गिर गई एचआरटीसी की बस, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कुन्नू कुफरी नशधरा रूट पर गई एचआरटीसी मंडी डिपो की बस बुधवार सुबह बटाहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस को मोड़ते समय ये हादसा पेश आया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 6.30 बजे बस मंडी के लिए रवाना हो रही थी। चालक बस को बटाहर बस ठहराव के पास मोड़ रहा था। इस दौरान परिचालक जितेंद्र कुमार बस के बाहर चालक गोपाल सिंह को इशारा दे रहा था।

दलदल मिट्टी में बस के फिसलने से वह ट्रैक के बाहर चली गई और लगभग 100 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। बस के परखच्चे उड़ गए।

चालक गोपाल सिंह ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि बस में कोई भी सवारियां नहीं बैठी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...