स्कूटी सवार युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला सिरमौर की डिटैक्शन टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.68 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डिटैक्शन टीम नाहन गश्त पर थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 2 युवक स्कूटी पर कालाअम्ब की ओर से नाहन की तरफ मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य सड़क कालाअम्ब–नाहन पर कांगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी को रोका।

तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 6.68 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान भानु गर्ग पुत्र सुभाष गर्ग निवासी शिमला रोड नाहन और अभिमन्यु ठाकुर पुत्र स्व. मनीष ठाकुर निवासी वार्ड नंबर 8, पक्का टैंक नाहन के रूप में हुई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी के बोल 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस मामले में पुलिस थाना नाहन में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस मामले में पूरे नैटवर्क को खंगालने में जुटी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा का युवा IPS बिहार में SP; पिता से मिली वर्दी की प्रेरणा, 26 साल की उम्र में क्रैक किया UPSC

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की शांत और सुकून भरी वादियों...

लाहौल-स्पीति की शांशा पंचायत ने देश की टॉप पंचायतों में पाया स्थान, 1 करोड़ का राष्ट्रीय पुरस्कार

हिमखबर डेस्क उपायुक्त किरण भड़ाना के कुशल, दूरदर्शी और प्रेरणादायी...

दाड़ी मैदान के टेंडर का विरोध, कारोबारी बोले- ऐतिहासिक मेला बना दिया ट्रेड फेयर

हिमखबर डेस्क  नगर निगम धर्मशाला के दाड़ी मैदान में ऐतिहासिक...

हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना...