हिमाचल: चिट्टा तस्करों से गठजोड़, दो कांस्टेबल निलंबित, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना में तैनात दो कांस्टेबलों को चिट्टा तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर करते हुए पुलिस लाइन दोसड़का में अटैच किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को सौंपा गया है।

बीते शनिवार को एएसपी ने स्वयं भोरंज थाना पहुंचकर आरोपितों से पूछताछ की और अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में तस्करों से संपर्क के पुख्ता संकेत मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

जांच के दायरे में अब वित्तीय लेनदेन भी शामिल है। आरोपियों के बैंक खातों की पड़ताल की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि तस्करों से न केवल संपर्क थे बल्कि आर्थिक लेनदेन भी हुआ है। पुलिस इस नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों के अनुसार जांच की आंच अन्य लोगों तक भी पहुंच सकती है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया था कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले एलप एलएसडी नशे की तस्करी के मामले में एसटीएफ के चारों पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया गया है।

बलवीर सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के बोल

दो कांस्टेबलों को संदिग्ध गतिविधियों और तस्करों से लिंक के चलते निलंबित किया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है। अनुशासनहीनता और अपराध में संलिप्तता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में चार जून से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान के आसार, शिमला, मंडी,...

हिम बस कार्ड नहीं तो स्कूली बच्चों को भी HRTC बसों में देना होगा पूरा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के...