हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे एक युवक की खंभे से गिरकर मौत हो गई है।

काम के दौरान हुए इस अचानक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय दीपक पुत्र अमरनाथ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक दीपक एक निजी कंपनी के अधीन कार्यरत था और इन दिनों पांवटा साहिब क्षेत्र में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा पांवटा साहिब के रामपुर घाट क्षेत्र में हुआ, जहां दीपक अपनी ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि खंभे (पोल) से बिजली का कनैक्शन देते समय वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया।

ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गहरी और गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की असली वजह को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

एसडीओ गुरुदत्त चौहान के बोल 

बिजली विभाग के एसडीओ गुरुदत्त चौहान ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि प्राथमिक तौर पर युवक की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है।

लेकिन वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आएगी कि युवक खंभे से अचानक पैर फिसलने के कारण गिरा या फिर पोल पर करंट लगने की वजह से वह नीचे आ गिरा।

डॉक्टर अतुल‌ के बोल 

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर अतुल ने युवक को मृत लाए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक जिस निजी कंपनी में काम करता था, उससे भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...