सहायक स्टाफ नर्स के पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

--Advertisement--

अधिकतम आयु सीमा भी 45 वर्ष की, एससी-एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, छूटे पात्र उम्मीदवार 14 अप्रैल रात 11ः59 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हमीरपुर 31 मार्च – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) की भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन में संशोधन करते हुए पुरुष उम्मीदवारों को भी आवेदन का अवसर प्रदान किया है।

इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा भी बढ़ाकर 45 वर्ष कर दी है। एससी-एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट भी मिलेगी।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए पिछले वर्ष 6 दिसंबर को जारी विज्ञापन को रिवाइव करते हुए छूटे उम्मीदवारों को आवेदन का अवसर प्रदान किया गया है।

ये छूटे हुए उम्मीदवार एक अप्रैल सुबह 10 बजे से 14 अप्रैल रात 11ः59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...