नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

--Advertisement--

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा, ड्रम व केनियों में तेल देने पर रोक, जनता से सहयोग की अपील

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर के एसडीएम अरुण शर्मा ने क्षेत्र में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी आवश्यक ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम जनता को किसी भी तरह की घबराहट में आकर अतिरिक्त भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें और अन्य क्षेत्रों में जाकर व्यवस्था को प्रभावित न करें।

पेट्रोल और डीजल की स्थिति पर बोलते हुए एसडीएम ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ड्रम और केनियों में तेल न भरें, ताकि अनावश्यक जमाखोरी और किल्लत की स्थिति से बचा जा सके।

प्रशासन ने जनता से सहयोग बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

हिमखबर डेस्क सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई...

कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...