भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में युवक-युवती की मौत, कार के उड़े परखच्चे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरूवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां मंडी–कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप एक निजी बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक युवक और युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस कनिका मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार (एचपी 28 बी 2541) कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी।

पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में कार सवार 23 वर्षीय शशांक शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा और 22 वर्षीय गायत्री देवी पुत्री राकेश कुमार, निवासी गांव रिहाली टांडा, डाकघर भाम्बला, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में कश्मीर और दीक्षा गंभीर शामिल है। दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “पंडोह डैम के पास निजी बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी की लापरवाही से। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...