लेन-देन के विवाद में मजदूर पर जानलेवा हमला, सिर पर कांच की बोतल मारकर किया लहूलुहान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के झज्जाकोठी में एक मजदूर के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दरअसल, कशमल (जड़ी-बूटी) के व्यापार के लिए दिए गए पैसों को वापस मांगने पर आरोपी ने मजदूर के सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया।

घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपी शरीफ मुहम्मद, निवासी गांव चिनालुई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित मजदूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी शरीफ मुहम्मद को कशमल खरीदने के लिए नकद और ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया था।

आरोपी ने न तो कशमल की आपूर्ति की और न ही पैसे वापस किए। काफी समय से आरोपी पीड़ित का फोन भी नहीं उठा रहा था।

घटना वाले दिन जब झज्जाकोठी में दोनों का आमना-सामना हुआ, तो पीड़ित ने अपने हक के पैसे मांगे, जिस पर आरोपी भड़क गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी शरीफ मुहम्मद उस समय नशे की हालत में था। पैसे मांगने पर उसने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

जब मजदूर वहां से जाने लगा, तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ में पकड़ी कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी। हमले के बाद मजदूर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने उसे पुलिस थाना पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

एसपी चंबा विजय सकलानी के बोल 

एसपी चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल का मेडिकल करवा लिया गया है और आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...