विद्युत बोर्ड का कर्मचारी व उसका साथी चिट्टे के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जंजहैली पुलिस ने विद्युत विभाग के एक टीमेट और उसके साथी को 3 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 23 मार्च की रात को हुई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक विद्युत विभाग में टीमेट पद पर कार्यरत लाल सिंह (26) और उसका साथी मोहन सिंह (36) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे, जिनसे 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि आरोपी लाल सिंह पहले भी नशा तस्करी के एक बड़े मामले में संलिप्त रह चुका है। फरवरी, 2025 में सराज के भलवाड़ में 44 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए मुख्य आरोपी रूबल के मामले में यह विद्युत कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए तस्करी की फंडिंग करता पाया गया था।

उस मामले में विभाग ने उसे चार्जशीट किया था और अब कोर्ट ट्रायल के साथ-साथ विभागीय जांच का सामना कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने अब उसे एक बार फिर चिट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ा है।

डीएसपी करसोग चांद किशोर के बोल 

डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। पुलिस अब इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...