हिमाचल: तीन साल बाद महिला ने खोला बैंक लाॅकर, आरोप- 400 ग्राम सोना गायब

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य बाजार बिलासपुर शाखा में लाकर से जुड़े एक मामले ने सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन साल बाद विदेश से लौटी महिला जब अपना लाकर खोलने पहुंची तो वह पूरी तरह खाली मिला। महिला का दावा है कि इसमें करीब 400 ग्राम सोने के गहने सुरक्षित थे।

रौड़ा सेक्टर की रहने वाली महिला पिछले कई वर्ष से इंग्लैंड में रह रही है। इसके पिता ने बैंक की मुख्य बाजार शाखा में लाॅकर लिया हुआ था और उसी का उपयोग करते थे। करीब तीन वर्ष पूर्व महिला के पिता का निधन हो गया।

निधन से पहले उन्होंने लाॅकर की चाबी अपनी बेटी को सौंप दी थी और बताया था कि लाकर में सोने के गहने रखे हुए हैं। पिता की मृत्यु के बाद महिला लाॅकर नहीं खोल सकी और वापस इंग्लैंड चली गई।

तीन दिन पहले भारत लौटी महिला मंगलवार को बैंक पहुंची और लाकर खुलवाने की प्रक्रिया पूरी की। नियमानुसार एक चाबी बैंक की ओर से और दूसरी महिला की ओर से लगाई गई। जैसे ही लाकर खुला, वह पूरी तरह खाली मिला।

महिला का कहना है कि उसके पिता ने अंतिम समय में बताया था कि लाकर में करीब 40 तोले यानी 400 ग्राम सोने के गहने रखे हुए हैं।

पहले बैंक ने किया किनारा, बाद में शुरू की जांच

घटना सामने आने के बाद शुरुआत में बैंक प्रबंधन ने मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा कि इसमें बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। हालांकि, महिला के कड़े विरोध और आपत्ति के बाद अब बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि संबंधित लाकर पहले महिला के पिता इस्तेमाल करते थे और महिला पहली बार इसे खोलने आई थी। मामले की जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...