विश्व क्षय रोग दिवस पर नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने निकाली रैली

--Advertisement--

100 दिन के अभियान में उच्च जोखिम गांवों में संक्रमित व्यक्तियों की पहचान की जाएगी* 

मंडी, 24 मार्च – हिमखबर डेस्क 

विश्व क्षय रोग दिवस आज यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल मण्डी से नर्सिंग प्रशिक्षुओं की एक रैली व निःक्षय वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत टीबी रोग से संबंधित जागरूकता के साथ ही रोगियों की पहचान भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला मण्डी में चिन्हित 835 उच्च जोखिम वाले गावों में हैंड हेल्ड एक्स रे द्वारा जांच कर टीबी रोगियों की पहचान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य संभावित व्यक्तियों की भी जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति का उपचार सरकारी अस्पतालों में बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा व उक्त रोगियों को प्रोत्साहन राशि के अलावा निःक्षय मित्रों के माध्यम अतिरिक्त पोषण किट भी प्रदान की जाएंगी।

जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर रैड ऐरो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

इसमें प्रतिभागियों द्वारा क्षय रोग पर रील्स बनाई गईं जिसमें राजकीय नर्सिंग स्कूल मण्डी प्रथम, अरोमा नर्सिंग स्कूल सुन्दरगर दूसरे व हिमालयन नर्सिंग कॉलेज जोगिन्द्र नगर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें क्रमशः 3000 रुपये, 2000 रुपये व 1000 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता, सलाहकार शेयर इंडिया डॉ सुशील चन्द्र, नर्सिंग प्रिंसीपल ऊषा चौहान, क्षय रोग विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...