पुलिस ने फेरा नशा तस्कर के मंसूबों पर पानी, बस में 1.890 KG चरस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बीते सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

औट पुलिस थाने की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति को 1.890 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औट थाना क्षेत्र में पुलिस टीम नाका लगाकर वाहनों और संदिग्धों की नियमित चैकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सवार मनोज कुमार निवासी कुल्लू के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और नशे की खेप को जब्त कर लिया।

एसपी मंडी विनोद कुमार के बोल 

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ औट पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी में है।

रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इस पूछताछ से पुलिस को नशे के अन्य तस्करों तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...