मार्केटिंग के काम से मैक्लोडगंज आए दिल्ली के युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज स्थित एक होम स्टे में ठहरे एक दिल्ली के युवक की संदिग्ध हालात में मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान संजीव खनेजा (37), निवासी निलोठी, दिल्ली के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, संजीव अपने एक अन्य साथी वेदपाल (66) निवासी विकास पुरी, दिल्ली के साथ मार्केटिंग के काम के सिलसिले में 20 मार्च को मैक्लोडगंज पहुंचे थे। वे दोनों यहां के एक होम स्टे में ठहरे हुए थे।

इसी बीच संजीव की तबीयत अचानक बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। होम स्टे के मालिक ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ और परिजनों से संपर्क करने पर एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि संजीव पिछले काफी समय से सांस संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका नियमित उपचार चल रहा था। आशंका है कि अचानक सांस लेने में तकलीफ बढ़ने के कारण ही उनकी जान गई है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल 

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को वेदपाल को सौंप दिया है और प्राथमिकी दर्ज मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...