दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर मुख्य बाजार में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित मंदिर रोड लिंक के पास एक अनियंत्रित बाइक सवार ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सोमवार शाम करीब 4:00 बजे पेश आया। मृतक की पहचान भूरी सिंह (71), निवासी कौंसल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भूरी सिंह सड़क पार कर रहे थे।

इसी दौरान पठानकोट चौक की तरफ से मंडी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

एसपी मंडी, विनोद कुमार के बोल 

एसपी मंडी, विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक चालक शिवम, निवासी गांव ढेलू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के सही कारणों की पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...