Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने पहले ब्यूटी पेजेंट जीता, फिर छोटे पर्दे और म्यूजिक वीडियो में अपनी पहचान बनाई… और अब बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपने अभिनय से दिल जीत लिया।

यह कहानी है शिमला की बेटी हितिका बाली की, जिसका सफर ‘मिस हिमाचल’ से लेकर बड़े पर्दे पर भावनाओं की ताकत बन जाने तक प्रेरणा से भरा है।

बॉक्स ऑफिस पर धुआं-धुआं कर रही रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। लेकिन इस बड़ी सफलता के बीच एक नया चेहरा तेजी से उभरकर सामने आया है, हितिका बाली।

फिल्म में उन्होंने जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) की छोटी बहन हरलीन कौर रांगी का किरदार निभाया है। भले ही उनका स्क्रीन टाइम सीमित है, लेकिन उनकी भावनात्मक अदाकारी ने दर्शकों को झकझोर दिया है।

दरअसल, फिल्म की पूरी कहानी का टर्निंग पॉइंट ही हरलीन का किरदार है। बहन को बचाने की जंग से शुरू हुआ संघर्ष आगे देश की सुरक्षा के मिशन में बदल जाता है। इस तरह हितिका का किरदार कहानी की धुरी बनकर उभरता है।

शिमला की रहने वाली हितिका बाली ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। साल 2023 में उन्होंने ‘मिस हिमाचल’ का खिताब जीता और इससे पहले ‘मिस ग्लोबल यूथ’ भी रह चुकी हैं।

उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स में पढ़ाई की और इसके साथ-साथ ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘Madhaniyan’ रही, वहीं कई म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आ चुकी हैं।

28 नवंबर 1999 को जन्मी हितिका को एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी खास शौक है,जो उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और साहस को और मजबूत करता है।

हितिका बाली का सफर इस बात का उदाहरण है कि छोटे शहरों से निकली प्रतिभा अगर मेहनत और लगन से आगे बढ़े, तो वह बड़े पर्दे पर भी अपनी पहचान बना सकती है। ‘धुरंधर’ में उनका किरदार भले छोटा हो, लेकिन प्रभाव इतना बड़ा है कि हर कोई उनके नाम की चर्चा कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...