गोरडा छिन्ज मेले में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, मेले को 21 हजार रुपये देने की घोषणा

--Advertisement--

सुक्खू सरकार का चौथा बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को करेगा सुदृढ़ : केवल सिंह पठानियां, लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में मेलों का अहम योगदान

शाहपुर, 22 मार्च – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार देर सायं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित गोरडा छिन्ज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के चौथे बजट को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत यह बजट गांवों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी प्रभावी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार का चौथा बजट ग्रामीण विकास, किसानों की मजबूती और गांवों की आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। बजट में किए गए प्रावधानों का लाभ सीधे ग्रामीण जनता तक पहुंचेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि छिन्ज मेले और पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। ऐसे आयोजन न केवल सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और लोक परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए अतिरिक्त आय का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में इन दिनों विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रहे पारंपरिक मेले हमारी लोक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की पेयजल समस्या का भी उल्लेख किया और कहा कि इसे दूर करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जानकारी दी कि उपमुख्यमंत्री, जिनके पास जल शक्ति विभाग का दायित्व भी है, शीघ्र ही क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा संबंधित योजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने गोरडा छिन्ज मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को बधाई दी और आश्वस्त किया कि कमेटी द्वारा रखी गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा। मेले में पहुंचने पर मेला कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया । उन्होंने मेला कमेटी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, मेला कमेटी प्रधान गगन, उपप्रधान पृथी सिंह, राजेश राणा, इकबाल मिन्टा, सुशील गोस्वामी, राकेश कटोच, शशी, मोहित राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...