जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

--Advertisement--

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग

कुल्लू – हिमखबर डेस्क 

मनाली, स्नो मैराथन लीग में भाग लेने के लिए देश-विदेश से आए रनर्स ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए स्थानीय लोगों के बीच भाईचारे का परिचय दिया।

स्नो मैराथन लीग के आउटरीच कार्यक्रम के तहत सरसई में आयोजित जुआरी मेला परिसर में आयोजित मेडिकल कैंप में रनर्स के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया गया।

फोर्टिस अस्पताल,मोहाली के डॉ. गुरमीत सिंह और श्याम सिंह ने कैंप में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मुफ्त परामर्श और दवाइयां भी वितरित की गईं जिसमें करीब 150 स्थानीय लोग लाभान्वित हुए।

इस से पूर्व शुक्रवार को आयोजकों और वालिंटियर्स ने वार्षिक जुआरी मेला स्थल के पास स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देना था।

इस दौरान करीब 40 रनर्स और वालिंटियर्स ने भाग लिया और लगभग दो घंटे तक चले अभियान में प्लास्टिक कचरे पर विशेष ध्यान दिया गया। करीब 15 गार्बेज बैग में प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स और टॉफी के रैपर, प्लास्टिक बैग और टूटे हुए कांच इकट्ठा किए गए।

वालिंटियर्स ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपने ग्राहकों, विशेषकर बच्चों को, रैपर और प्लास्टिक कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित करें।

आयोजकों ने इस पहल के लिए स्नो मैराथन लीग का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

भारी बर्फबारी और अटल टनल के अवरुद्ध होने के चलते स्नो मैराथन लीग का आयोजन रविवार को लगभग 9500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सेथन की बर्फीली पहाड़ियों में किया जायेगा जिसमें 50 किलोमीटर की अल्ट्रा रन, विभिन्न वर्गा में वाॅकाथन और स्नो टेल्स यानि कुत्तों की दौड़ उनके मालिकों के साथ होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...