हिमाचल में भर्ती होंगे 600 जेबीटी, चयन आयोग में फिर निकली भर्तियां, अभ्यर्थी 16 मार्च से कर सकेंगे आवेदन

--Advertisement--

राज्य चयन आयोग में फिर निकली भर्तियां, अभ्यर्थी 16 मार्च से छह अपै्रल तक कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में एक बार फिर बंपर नौकरियां निकाली गई हैं। स्कूल शिक्षा निदेशालय में जूनियर बेसिक टीचर (जेबीटी) (पोस्ट कोड 26015) के 600 पदों के लिए जॉब ट्रेनी आधार पर भर्ती निकाली गई है।

ऐसे में प्रदेश भर के पात्र अभ्यर्थी 16 मार्च सुबह 10 बजे से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल रात 11:59 बजे तक रहेगी।

अंतिम तिथि के बाद कोई भी अभ्यर्थी चाहकर भी आवेदन नहीं कर सकेगा। ऐसे में पात्र अभ्यर्थी समय पर इन पदों के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें।

इन पदों के लिए 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जमा दो पास व जेबीटी या डीएलएड कोर्स या डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी ही इसके लिए आवेदन कर सकेंगें। अभ्यर्थी टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) पास होना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन करने का शुल्क 800 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि आवेदन में त्रुटि सुधार करने के लिए 100 रुपए अतिरिक्त फीस देनी होगी।

किस श्रेणी में कितने पद

  • जेबीटी के 600 पदों में से सामान्य श्रेणी के 224 पद,
  • ईडब्ल्यूएस के 73 पद,
  • डब्ल्यूएफएफ के आठ पद,
  • ओबीसी सामान्य वर्ग के 95 पद,
  • बीपीएल के 22 पद,
  • डब्ल्यूएफएफ के दो पद,
  • एससी सामान्य के 118 पद,
  • बीपीएल के 22 पद,
  • डब्ल्यूएफएफ के तीन पद और
  • एसटी सामान्य वर्ग के 25 पद
  • और बीपीएल के आठ पद भरे जाने हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...