संयुक्त अरब अमीरात में हैवी ड्राईवर की भर्ती के लिए पंजीकरण 12 मार्च तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्राॅनिक्स विकास निगम द्वारा संयुक्त अरब अमीरात में हैवी ड्राईवर (बाॅबकैट आॅपरेटर) की 50 रिक्तियों पर दुल्स्को रिक्रूटमेंट सर्विसेज एलएलसी में भर्तियाँ की जा रही है।

इन पदों हेतु मासिक वेतन 2400 संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (लगभग 60 हज़ार रुपये), ओवरआइम, एसीसी, टीपीटी दिया जायेगा।

इन पदों हेतु आयु सीमा 24 से 45 वर्ष रखी गयी है व आवेदक के पास वैध पासपोर्ट और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा जारी भारी मोटर वाहन लाइसेंस (वैध या समाप्त) होना अनिवार्य है।

इच्छुक आवेदक 12 मार्च 2026 तक गूगल फाॅर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। आवेदक क्यूआर कोड़ या https://forms.gle/N9MA5rP7F1PdTC499 लिंक में दिए गए गूगल फाॅर्म पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैंें, जोकि अनिवार्य है ताकि साक्षात्कार के समय आवेदक को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित 35 हजार 400 रुपये का चिकित्सा का शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष 01892-224892 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...