पीटीसी डरोह में प्रशिक्षण के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत

--Advertisement--

हिमख़बर – डेस्क 

पीटीसी डरोह में चल रहे आरटीसी कोर्स की एक महिला कांस्टेबल की मौत होने का मामला सामने आया है।

जानकारी अनुसार जिला सिरमौर की एक महिला अभी हाल ही में पुलिस विभाग में बतौर कांस्टेबल भर्ती होकर प्रशिक्षण के लिए पीटीसी डरोह आई थी। बीते फरवरी माह से पीटीसी में लगभग 1253 महिला व पुरुष प्र​शिक्षुओं का प्रशिक्षण चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला की कुछ समय पूर्व तबीयत खराब हुई तो डॉक्टरों ने उसे अल्सर की समस्या बताई। महिला को उपचार के लिए टांडा ले जाया गया। वहां उसका उपचार चल रहा था।

बीती रात उसकी तबीयत खराब हुई और रविवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना से समूचे पुलिस परिवार और परिजनों में माहौल गमगीन हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...