बडी खबर: अमेरिकी नौसेना के कब्जे से छूटकर अपनाें के बीच पहुंचा पालमपुर का रिक्षित चौहान, सुनाई आपबीती

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

अटलांटिक महासागर में अमेरिकी नौसेना द्वारा जब्त किए गए रूसी ऑयल टैंकर मैरिनेरा में फंसे हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी रिक्षित चौहान रविवार को सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। रिक्षित की वतन वापसी से न केवल उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ये था मामला 

बता दें कि 7 जनवरी को अमेरिकी नौसेना ने रूसी ऑयल टैंकर मैरिनेरा को अपने कब्जे में ले लिया था। इस टैंकर पर कुल 28 क्रू मैंबर्स सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे।

इन्हीं में से एक पालमपुर के रिक्षित चौहान भी थे। रिक्षित की अपने पिता से आखिरी बार 7 जनवरी की शाम 5 बजे बात हुई थी, जिसके बाद उनका संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

परिजनों की चिंता तब कम हुई जब 26 जनवरी की रात को रिक्षित का दोबारा अपने परिवार से संपर्क हो पाया। इसके बाद अब रविवार को उनके घर लौटने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

अमेरिकी नौसेना ने रखा सुविधाओं का ध्यान: रिक्षित

घर लौटने पर रिक्षित चौहान ने अपनी आपबीती सांझा की। उन्होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना द्वारा टैंकर जब्त किए जाने के बाद उन्हें किसी भी प्रकार से प्रताड़ित नहीं किया गया।

नौसेना ने उनके खानपान और अन्य मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा। हालांकि, सुरक्षा कारणों से उन्हें किसी से भी संपर्क (कम्युनिकेशन) करने की अनुमति नहीं थी, जिसके कारण वे अपने परिवार से बात नहीं कर पा रहे थे।

मोदी सरकार में देश का हर नागरिक सुरक्षित : त्रिलोक कपूर

रिक्षित की सुरक्षित वापसी पर प्रदेश भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए इसे केंद्र सरकार की सशक्त कूटनीति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि रिक्षित चौहान की घर वापसी का यह क्षण अत्यंत भावुक और संतोषजनक है।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि रिक्षित की सुरक्षित वापसी सशक्त नेतृत्व, प्रभावी कूटनीति और सरकार की संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण है। यह घटना प्रमाणित करती है कि मोदी सरकार में देश का हर नागरिक सुरक्षित है।

भाजपा नेता कपूर ने कहा कि अपनों को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ही सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

रिक्षित और परिजनाें ने जताया पीएम मोदी और जेपी नड्डा का आभार

इस अवसर पर रिक्षित चौहान और उनके परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...