हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों में होली के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में बदलाव किया है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा जारी महत्वपूर्ण आदेश के तहत अब मंडी सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली उपमंडलों में 3 मार्च की बजाय 2 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह संशोधन 27 दिसम्बर, 2025 को जारी की गई स्थानीय अवकाश की अधिसूचना के संदर्भ में किया गया है। नए आदेश के अनुसार इन पांच उपमंडलों के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में होली का अवकाश सोमवार, 2 मार्च को मान्य होगा। इसके फलस्वरूप, मंगलवार, 3 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

न्यायालयों में भी 2 मार्च को अवकाश, 3 मार्च को होगी सुनवाई

इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी पारस डोगर ने भी सूचित किया है कि उपायुक्त द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार जिला मुख्यालय मंडी स्थित सभी न्यायिक न्यायालयों में भी होली का स्थानीय अवकाश 3 मार्च के स्थान पर 2 मार्च को ही रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बदलाव के कारण, जिन मामलों की सुनवाई पहले 2 मार्च के लिए निर्धारित की गई थी, वे अब अगले दिन, यानी 3 मार्च को सुने जाएंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों से इन परिवर्तनों को ध्यान में रखने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

धर्मशाला में ‘महिला मंडल’ के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने लगाया 20 लाख का चूना…ऐसे बिछाया जाल

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के उपमंडल धर्मशाला के अंतर्गत सुधेड़...