महाशिवरात्रि पर जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की मौत; एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

सराज क्षेत्र के थुनाग उपमंडल में शिवरात्रि पर्व पर रविवार तड़के एक जीप अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हृदयविदारक हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का एम्स बिलासपुर में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब चार बजे थुनाग-लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर बुनालीधार के पास पेश आया। जीप बड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी।

धमाके की आवाज और घायलों की चीख-पुकार सुनकर चौड़ा शिल्ह निवासी गंगा राम की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत थनूटा गांव के चेत राम और मस्त राम को फोन किया।

तीनों ग्रामीण अंधेरे की परवाह किए बिना मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान चालक हार्दिक ठाकुर (19) निवासी रहीधार, सुनील (17) निवासी बह और ईशान (18) निवासी थरजूण के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल कुशाल (18) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और फिर वहां से एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा के बोल 

एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायल को 5 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्यों निकले थे जीप लेकर?

जीप में सवार ये चार दोस्त रात के सन्नाटे में बागाचनोगी की ओर क्यों निकले थे, यह राज अभी भी उस गहरी खाई में दफन है। घटनास्थल बगस्याड़ से करीब 30 किलोमीटर दूर है, जहां न तो इनका कोई रिश्तेदार था और न ही जान-पहचान।

सुबह करीब चार बजे वापसी के दौरान रफ्तार और ढलान के मेल ने जीप को अनियंत्रित कर दिया। जंजैहली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर: गोरडा की नौ साल की जानवी शर्मा का तीसरा गाना “चम्बे री जान” रिलीज

शाहपुर‌ - नितिश पठानियां  विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गोरडा की...

शाहपुर: रिड़कमार कॉलेज में ‘नवरंग’ की धूम, विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शाहपुर - नितिश पठानियां  राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2025–26...

कोटला: बग्गा में दो महीने से बंद पड़े खोखाधारक को स्मार्ट मीटर से आया 82,059 रुपए का बिजली बिल

कोटला -  व्यूरो रिपोर्ट  प्रदेश सरकार व बिजली विभाग भले...