कार चालक ने साइकिल सवार बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा 

हरोली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत घालुवाल में कार चालक ने साइकिल सवार दो बच्चों को रौंद दिया। उक्त दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान नन्हें (15) पुत्र चंद्रपाल निवासी उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है, जबकि मनोज कुमार (13) पुत्र हेम सिंह निवासी उत्तर प्रदेश गंभीर रुप से जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...