गैस सिलेंडर बदलते समय अचानक हुआ धमाका, मां-बेटा झुलसे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल भोरंज के बस्सी क्षेत्र में एक परिवार के घर अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके से मां-बेटा झुलस गए हैं। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

जानकारी के अनुसार यह हादसा खाना बनाने के दौरान सिलेंडर बदलते समय पेश आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा शनिवार रात के समय पेश आया है।

पुलिस के अनुसार खाना बनाते समय सिलेंडर बदलने के दौरान गैस प्रज्वलन के प्रयास में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे रसोई का दरवाजा व शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के समय सिलेंडर के समीप मौजूद इंद्रजीत डोगरा तथा उनकी माता सुनीता गैस की लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई।

पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच व बयानों के आधार पर यह हादसा पूरी तरह आकस्मिक प्रतीत होता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी प्रकार की आपराधिक लापरवाही के संकेत नहीं मिले हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक जांच व कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...