ककीरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का समापन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में 11 नवंबर से चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समापन हो गया जिसकी मुख्य अतिथि कार्यकारी प्रधानाचार्य अंजलि वशिष्ठ रहीं। सबसे पहले राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवियों ने शानदार मार्च पास्ट करते हुए प्रधानाचार्य महोदया को सलामी दी तथा उसके बाद महोदया ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन अजय कुमार लेक्चर केमिस्ट्री ने किया।

स्वयंसेवियों ने मंच से सरस्वती वंदना,स्वागत गीत ,एन एस एस गीत तथा दूसरी सांस्कृतिक गतिविधियां की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इन सात दिनों में स्वयंसेवियों ने अनुशासन में रहकर बहुत सी गतिविधियों को पूरा किया जिनकी प्रधानाचार्य ने बहुत सराहना की तथा उन्होंने स्वयंसेवियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

कैंप के दौरान की गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर दो स्वयंसेवियों रघुवीर और रूबी का चयन यूथ लीडरशिप कैंप के लिए किया गया जोकि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल साहू में 19 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सही स्टॉप सदस्य व प्राइमरी विंग से केंद्रीय मुख्य शिक्षक व उनके स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...