आदर्श पाठशाला कोटला में दिव्यांग बच्चों के लिए कैंप का आयोजन

--Advertisement--

कोटला – जीवन कुमार 

आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में दिव्यांग बच्चों के लिए medical assessment, Physio & Speech , Therapeutic Services camp का आयोजन किया गया जिसमें तीन ब्लॉक रैत , नूरपुर और कोटला के 30 बच्चे शामिल हुए l

यह सभी बच्चे अलग- अलग प्रकार की विकलांगता से ग्रसित थे जिसमें बहु विकलांगता, बौद्धिक विकलांगता, गति विकलांगता, मानसिक विकलांगता, श्रवण विकलांगता, वाक् विकलांगता शामिल है l इन सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच विभिन्न डॉक्टरों द्वारा की गई।

जिनमें संगीता फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, संजीव गुप्ता स्पीच थेरेपिस्ट , सुदर्शन कुमार स्पीच थेरेपिस्ट, डॉ उत्कर्ष वर्मा, तुषार शिवान, सुमित और सुभाष चंद टेक्नीशियन शामिल रहे। इस विकलांग शिविर में स्थानीय पाठशाला कोटला की प्रधानाचार्य एवं खण्ड परियोजना अधिकारी महोदया श्रीमती बबीता सहोत्रा ने आए हुए अभिभावकों व विशेषज्ञों का स्वागत किया ।

इसमें अन्य स्टॉफ सदस्य वंदना मिन्हास, नीरज बाला, रजनीश कुमारी, कुलजीत सिंह, रमेश चंद, गिरीश कुमार, अमित मालांच, छाया कौशल, वैशाली, सुभाष, दिनेश, सनी, संदीप, अलका, विशाल भारती मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अवैध खदान पर कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में 3 लोग दबे; मूसलाधार बारिश ने रोका रेस्क्यू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भारी बारिश...