पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि

--Advertisement--

विधायक शिमला शहरी व उप-महापौर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने लाला लाजपत राय को किया याद

हिमखबर डेस्क

विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा ने आज यहां शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के साहस की गाथा देश वासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगी। लाला लाजपत राय अंग्रेजों की लाठियां खाकर शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय को शेर-ए-पंजाब के नाम से भी जाना जाता है। लाला लाजपत राय उन महान सपूतों में से एक थे जिनकी बदौलत हम आज आजाद भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसलिए देश के महान सपूतों को याद करना हमारा कर्तव्य भी है।

इस दौरान उप महापौर नगर निगम शिमला उमा कौशल ने पार्षदों के साथ स्कैंडल प्वाइंट स्थित लाला लाजपत राय के स्मारक पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति गीतों व भजन गायन की प्रस्तुति दी।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम डॉ भुवन शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...