नशेड़ी बेटे की लत ने मां को भी बना दिया अपराधी, 10 हजार रुपये में खरीदा चिट्टा; गिरफ्तार

--Advertisement--
  • हिमखबर डेस्क

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच शनिवार को देहरा पुलिस की कार्रवाई ने एक बेहद दर्दनाक और कड़वी सच्चाई उजागर कर दी। नशे की लत अब परिवार को भी अपराध की राह पर धकेल रही है।

देहरा-ज्वालामुखी रोड पर तलाई में पुलिस ने एक महिला को सात ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचा, जो इसे पंजाब के जालंधर से अपने बेटे के लिए खरीदकर ला रही थी।

पुलिस पूछताछ ने पूरे मामले को और भी झकझोर दिया। मूल रूप से जालंधर निवासी यह महिला वर्षों से ज्वालामुखी में अपने परिवार के साथ रह रही है।

उसने कबूल किया कि बेटा हेरोइन का आदी है  और उसकी तड़प को देखते हुए वह मजबूर होकर खुद सप्लाई लेने चली गई।

लगभग 10 हजार रुपये की हेरोइन वह केवल बेटे की लत पूरी कराने के लिए लेकर आ रही थी। यह गिरफ्तारी बताती है कि नशे का जहर सिर्फ युवाओं को नहीं, पूरे परिवारों को अपराध के अंधेरे में धकेल रहा है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी के बोल

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि तलाई में पुलिस की नियमित नाकाबंदी थी। संदेह होने पर महिला को रोका गया और तलाशी में चिट्टा बरामद हुआ। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...