शिक्षा सारथी अकैडमी शाहपुर ने लॉन्च की अपनी अग्निवीर व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष पुस्तक

--Advertisement--

अकैडमी के विद्यार्थियों के लिए फ्री लाइब्रेरी एक्सेस उपलब्ध

शाहपुर – नितिश पठानियां

शिक्षा सारथी अकैडमी शाहपुर ने अग्निवीर सहित विभिन्न सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अपनी विशेष पुस्तक का शुभारंभ कर दिया है। यह पुस्तक क्षेत्र के छात्रों को सटीक, परीक्षा-उन्मुख सामग्री प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है, ताकि विद्यार्थी कम समय में अधिक प्रभावी तैयारी कर सकें।

अकादमी द्वारा बताया गया कि यह पुस्तक अनुभवी फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयार की गई है, जिसमें नवीनतम परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण प्रश्न, अध्यायवार नोट्स तथा प्रैक्टिस सेट शामिल हैं। शिक्षा सारथी अकैडमी अपने डिजिटल सेटअप, आधुनिक शिक्षण पद्धति और क्षेत्र में लगातार बेहतरीन परिणामों के लिए जानी जाती है।

अकादमी के निदेशक ने कहा कि “हमारा उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण संसाधन, आधुनिक सुविधाएँ और श्रेष्ठ शैक्षिक वातावरण उपलब्ध करवाना है। यह नई पुस्तक उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इसके साथ ही अकादमी ने घोषणा की है कि सभी विद्यार्थियों को फ्री लाइब्रेरी एक्सेस प्रदान की जाएगी, जहाँ छात्र शांत वातावरण में तैयारी कर सकेंगे। लाइब्रेरी में सरकारी परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत पुस्तक संग्रह और अध्ययन संसाधन उपलब्ध हैं।

शिक्षा सारथी अकैडमी शाहपुर क्षेत्र में अपनी हाई-टेक क्लासरूम सुविधाओं, योग्य फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़ और उत्कृष्ट परिणामों के कारण विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...