चंबा के गबरू को भायी फिलीपींस की मेम, हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

प्यार न भाषा जानता है, न देश की सीमाएं। इसका उदाहरण चंबा के सिमनी निवासी विनय ठाकुर ने पेश किया है। उन्होंने जीवनसाथी के रूप में फिलीपींस की मारिया को चुना है। उन्होंने मारिया के साथ पठानकोट के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह किया।

दुल्हन मारिया के माता-पिता व भाई और बहन विशेष रूप से फिलीपींस से पठानकोट पहुंचे और भारतीय परंपराओं का हिस्सा बने। मेहंदी और हल्दी की रस्मों ने उन्हें बेहद रोमांचित किया। जब विवाह के दौरान पंडित ने सात वचन मारिया को अंग्रेजी में समझाए।

विनय ने बताया कि उनकी मारिया से मुलाकात करीब तीन साल पहले पश्चिम अफ्रीका में हुई थी। जहां दोनों एक ही कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। साथ काम करते-करते दोस्ती गहरी होती गई और यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

मारिया ने मुस्कुराते हुए बताया विनय ने ही मुझे पहले प्रपोज किया था। वह बेहद सौम्य स्वभाव के हैं और महिलाओं की इज्जत करना जानते हैं। परिवारों की सहमति पाने में शुरुआत में थोड़ी कठिनाई जरूर हुई, लेकिन अंत में प्यार की जीत हुई और दोनों एक-दूजे के हो गए। वर्तमान में विनय जॉर्जिया में कार्यरत हैं, जबकि मारिया अभी अफ्रीका में नौकरी कर रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...