स्वास्थ्य खंड चूड़ी में भरे जायेंगे आशा वर्कर्स के 10 पद

--Advertisement--

स्वास्थ्य खंड चूड़ी में भरे जायेंगे आशा वर्कर्स के 10 पद, 15 नवंबर तक करें आवेदन

चम्बा – भूषण गुरुंग

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ चूड़ी प्रतीक चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अधीन आने वाली दस पंचायतों में आशा वर्कर के 10 पद भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय चूड़ी में शाम 5 बजे से पहले जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं।

उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत धिमला के धरेडी, ब्रेही के सदून, बलौथ के कलौंस, गान के संकरैना, फागड़ी के बंगोटू, चड़ी के सुंधेल, अथलूंई के सलोली, लुड्डू के कठेना और संराहन के घटरेड व खुंदेल के आल्मी वार्डों में आशा वर्कर के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

डॉ प्रतीक चंद्रा ने बताया कि आशा वर्कर्स के पदों के लिए आवेदन करने वाला आवेदक संबंधित वार्ड व पंचायत की स्थाई निवासी हो तथा शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शादीशुदा, विधवा तलाकशुदा या अलग से रह रही महिला को वरीयता दी जाएगी जिसकी आयु सीमा 25 से 45 निर्धारित की गई है साथ में आवेदनकर्ता स्थानीय भाषा में निपुण हो।

उन्होंने बताया कि आवेदक सादे कागज पर अपने राशन कार्ड, आठवीं व दसवीं के प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवदेन करने के उपरांत दस्तावेजों की जांच भी जयेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...