रोजगार का सुनहरा अवसर भरे जायेंगे 50 पद: राजेश कुमार पुरी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पुरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को औरो टेक्सटाईल समूह वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड, साईं रोड बद्दी, हि॰ प्र॰ द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 50 पदों को भरा जाना प्रस्तावित है।

इस साक्षात्कार में आईटीआई प्रशिक्षित युवा (फिटर और इलेक्ट्रीशियन) व युवतियों (सिलाई तकनीक और फैशन डिजाइन और तकनीक) जिन्होंने उक्त व्यवसायों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, वे इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 26 साल तक की उम्र के उम्मीदवार युवक जिसकी लंबाई 5 फुट 5 इंच और युवतियां जिनकी लम्बाई 5 फुट 2 इंच साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो तथा आईटीआई (एनसीवीटी) रखी गई हैं। उम्मीदवार को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बोनस, कैंटीन, आवास जैसी सुविधाएं दी जाएगी तथा मानदेय 12750 रूपये बेसिक स्टाइपेंड के साथ एक हजार रुपये अटेंडेंस भत्ता दिया जायेगा तथा 4 से 5 महीने के बाद 18433 रुपये सीटीसी दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया है कि इच्छुक अभ्यार्थी दिनांक 11 नवंबर 2025 सुबह 10ः00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला में आकर भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटो काॅपियाँ लेकर आयें।

अधिक जानकारी के लिये संबंधित कंपनी की अधिकारी शवेता त्रिपाठी के मोबाइल नम्बर 8894789730 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में केवल हिमाचल के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...