शिकारी माता मंदिर से लौटते समय लापता हुआ परिवार सकुशल मिला

--Advertisement--

प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस के संयुक्त अभियान से सुबह मिली सफलता; एसडीएम थुनाग ने किया रातभर निगरानी

मंडी, 24 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

जंजहैली के शिकारी माता मंदिर से लौटते समय मार्ग भटक गया 8 सदस्यीय परिवार आज सुबह टंग्राल नाला के पास सुरक्षित मिला। यह परिवार डडौर क्षेत्र का निवासी है और कल शाम 23 अक्तूबर को करीब 7ः30 बजे घने जंगल व धुंध के कारण रास्ता भटक गया था।

जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्रशासन सक्रिय हो गया। रात 11ः00 बजे एसडीआरएफ की टीम जंजहैली के लिए रवाना की गई और रात 2ः00 बजे रुहाड़ा क्षेत्र में पहुंचकर खोज-बचाव अभियान शुरू किया। लगभग सुबह 6ः30 बजे सभी परिवारजन सकुशल ढूंढ लिए गए।

एसडीएम थुनाग मनु वर्मा पूरी रात स्थल पर मौजूद रहीं और बचाव कार्य की निगरानी करती रहीं। पुलिस, राजस्व विभाग, होम गार्ड, दमकल और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने समन्वय से कार्य करते हुए कठिन परिस्थितियों में यह अभियान पूरा किया।

इस परिवार में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार सहित कुल 8 सदस्य शामिल थे, जो मंदिर से लौटते समय मुख्य मार्ग से भटक गए थे। राजेन्द्र कुमार के साथ इनकी विद्यार्थी रही जंजैहली की रहने वाली आरती भी उनके साथ मौजूद थीं।

उपप्रधान भीम सिंह ने जंजहैली पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तीन अलग-अलग खोज दल तैनात किए गए, पहला दल बूढ़ाकेदार की दिशा में, दूसरा रायगढ़ क्षेत्र से मुख्य सड़क मार्ग पर और तीसरा देज्जी से पखथियार की ओर रवाना किया गया।

प्रारंभिक खोज में सफलता न मिलने पर जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, मंडी के माध्यम से एसडीआरएफ को तैनात किया गया। प्रशासन और पुलिस के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान पूरी तरह सफल रहा और सभी सदस्य सुरक्षित अपने परिवार के साथ लौट आए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...