सरकाघाट की पूजा ठाकुर भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल, प्रदेश का नाम किया रोशन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल सरकाघाट की बेटी पूजा ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होकर नाम रोशन किया है। मूल रूप से सुंदरनगर उपमंडल के निहरी गांव की रहने वाली और वर्तमान में सरकाघाट के वार्ड नंबर-चार कलश से संबंध रखने वाली लेफ्टिनेंट कर्नल पूजा ठाकुर इस समय पश्चिमी क्षेत्र में एक सप्लाई डिपो की अधिकारी प्रभारी (ऑफिसर कमांडिंग) के रूप में सेवारत हैं।

पूजा ठाकुर सेना में सेवा देने वाले परिवार से हैं। उनके पिता और ससुर भारतीय सेना से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके ससुर लेफ्टिनेंट कर्नल बलवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी...

चरस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक...