मेहनत लाई रंग: चंडी का चिराग ठाकुर बना सब इंस्पेक्टर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

मन में सच्ची लग्न, धैर्य, कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर मुकाम हासिल होते हैं। आकांक्षी जिला चम्बा के भटोली डाकघर चंडी-लड़ोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले चिराग ठाकुर ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। दिन-रात मेहनत कर एस.एस.सी. (कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय पुलिस संगठन) की सब इंस्पैक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने जिला चम्बा सहित क्षेत्र व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

चिराग ठाकुर ने बताया कि इस परीक्षा के लिए उन्होंने दिन-रात पढ़ाई की है। इसमें चिराग ठाकुर का 1490 वां रैंक आया है। चिराग ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। चिराग ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई बी.पी.एस. स्कूल चम्बा से की है।

इसके बाद डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी जालंधर से बी.एससी. की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखी। पढ़ाई पूरी होने के बाद दिन- रात प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मेहनत की, जिसका फल उन्हें मिल गया है। चिराग के पिता अरुण ठाकुर शिक्षक हैं, जबकि माता आशा कुमारी पुलिस विभाग में ए.एस.आई. के पद पर कार्यरत है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...