मुख्यमंत्री 24 को बड़सर में करेंगे करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास

--Advertisement--

हमीरपुर 23 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्तूबर को बड़सर का दौरा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को सुबह करीब 11ः25 बजे बुंबलू पहुंचेंगे और हैलीपैड का विधिवत उदघाटन करेंगे। इसके तुरंत बाद वह बड़सर के लिए रवाना होंगे।

बड़सर में वह नवनिर्मित मिनी सचिवालय का उदघाटन करेंगे। यहीं पर ही वह स्वास्थ्य उपकेंद्र बणी के भवन का उदघाटन और मान खड्ड पर बनने वाले चैक डैम तथा धनेटा-बड़सर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। मिनी सचिवालय परिसर में ही मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद बुंबलू हैलीपैड से शिमला लौट जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...