पंजाब में सुबह-सुबह बड़ा धमाका, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे मजदूर

--Advertisement--

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू

शहर के नामी वेरका मिल्क प्लांट में भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। अचानक हुए ब्लास्ट में 6 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक की हालत बेहद नाजुक बताई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा प्लांट के एयर हीटर सेक्शन में हुआ, जहां अचानक तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हुआ। धमाके की गूंज से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काम कर रहे कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

वेरका प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा पुलिस टीम सह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में एयर हीटर में तकनीकी खराबी के चलते ब्लास्ट होने की आशंका है।

घायलों की पहचान कलुवंत सिंह, कुनाल जैन, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई है। इनमें से कुनाल जैन की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। फिलहाल पुलिस ने मौके को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

वहीं, हादसे के बाद प्लांट में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका भी जताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...