आउटसोर्स कर्मियों की दिवाली, CM सुक्खू ने किया एडवांस मानदेय देने का एलान, ठेकेदारों की पेमेंट भी होगी

--Advertisement--

आउटसोर्स कर्मियों को एडवांस मानदेय, सीएम सुक्खू ने किया एलान, ठेकेदारों की पेमेंट भी होगी

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवाली से पहले सभी आउटसोर्स और परियोजना कर्मचारियों को एडवांस मानदेय देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत दी है।

दिवासी का त्योहार 20 अक्टूबर को है। करवाचौथ के बाद दिवाली और फिर भैया दूज तीन बड़े त्योहार होने के कारण सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी देने का एलान किया है।

सीएम ने प्रदेश के ठेकेदारों को भी दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम ने वित्त विभाग को 10 लाख रुपये तक की लंबित पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं। अभी ठेकेदारों की करोड़ों रुपये पेमेंट पेंडिंग पड़ी हुई है। दिवाली के त्योहार के कारण सीएम सुक्खू ने 10 लाख रुपये तक के भुगतान के निर्देश जारी किए हैं।

गत दिवस मुख्यमंत्री ने लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की घोषणा की थी, जिसकी शाम को अधिसूचना भी जारी हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...