प्राइवेट जमीन पर लग सकेगा सरकारी डंगा, हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने भरी हामी

--Advertisement--

मनरेगा के तहत निर्माण के लिए मिलेंगे दो लाख, प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने भरी हामी

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में अब मनरेगा के तहत व्यक्तिगत भूमि पर डंगा बनाया जा सकेगा। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। यह फैसला प्रदेश में हाल में आई भारी बरसात और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बाद लिया गया है, ताकि ग्रामीण इलाकों में लोगों की भूमि को सुरक्षित किया जा सके और मिट्टी के बहाव को रोका जा सके।

ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक राघव शर्मा ने इस बारे में सभी उपायुक्तों-सह जिला कार्यक्रम समन्वयकों को आदेश जारी किए हैं कि वे तुरंत इस योजना पर काम शुरू करें। यह कार्य भूमि विकास की श्रेणी में शामिल होगा और इसे मनरेगा अधिनियम के तहत व्यक्तिगत लाभार्थियों के लिए किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने डंगा लगाने के लिए तकनीकी नक्शे, डिजाइन और दिशा-निर्देश तैयार किए हैं, जिन्हें भारत सरकार को भेजा गया था। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की स्वीकृति और क्रियान्वयन के दौरान इन तकनीकी नियमों का सख्ती से पालन करें।

काम के दौरान 60:40 मजदूरी और सामग्री अनुपात का पालन अनिवार्य रहेगा। सामग्री का भुगतान केवल वास्तविक मजदूरी के अनुसार ही किया जाएगा। इसके साथ ही, कार्य की माप, भुगतान, लाभार्थियों का विवरण और भूमि रिकॉर्ड का पूरा दस्तावेजीकरण भी रखा जाएगा।

सभी उपायुक्तों, डीपीओ और बीडीओ को कहा गया है कि वे स्वीकृत कार्यों की नियमित निगरानी करें और प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट विभाग को भेजें। इस रिपोर्ट में स्वीकृत कार्यों की संख्या, लाभार्थियों की जानकारी और निर्माण की प्रगति दर्ज होगी।

इन नियमों का पालन होगा

योजना के तहत किसी भी व्यक्ति की भूमि पर डंगा स्वीकृत किया जाएगा। आपदा के समय ग्राम सभा की बैठक बुलाना संभव न होने पर उपायुक्त कार्यों को तुरंत स्वीकृत कर सकते हैं, जबकि ग्राम सभा, पंचायत समिति और जिला परिषद की औपचारिक मंजूरी बाद में ली जा सकती है। इस कार्य के लिए प्रत्येक व्यक्तिगत लाभार्थी पर अधिकतम दो लाख तक का खर्च कर किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...