देहरी काॅलेज में PTA के नए निकाय का हाेगा गठन, प्रशासन ने 11 अक्तूबर काे बुलाई बैठक

--Advertisement--

फतेहपुर – अनिल शर्मा

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के नए निकाय का गठन अब 11 अक्तूबर को किया जाएगा। इससे पहले 19 सितम्बर को आयोजित बैठक अभिभावकों की आवश्यक संख्या (कोरम) पूरी न होने के कारण स्थगित कर दी गई थी।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पीटीए के नए निकाय के गठन के लिए अगली बैठक अब 11 अक्तूबर को सुबह 11 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि संघ के नए निकाय का गठन सफलतापूर्वक किया जा सके और महाविद्यालय के विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

गौरतलब है कि महाविद्यालय प्रशासन ने 19 सितम्बर को दोपहर 2:30 बजे पीटीए का नया निकाय करने के लिए बैठक बुलाई थी, लेकिन अभिभावकों की कम उपस्थिति के चलते कोरम पूरा नहीं हो सका, जिसके कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा था। अब काॅलेज प्रशासन को उम्मीद है कि 11 अक्तूबर को होने वाली बैठक में अभिभावक पूरी रुचि दिखाएंगे और पीटीए का गठन संपन्न हो सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...