हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार सुक्खू के मंत्री रोहित ठाकुर, जानिये-क्या बोले?

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है, तो वह मंत्री पद छोड़ने को तैयार हैं। फिलहाल उन्होंने साफ किया कि वे मंत्रिपद से संतुष्ट हैं, लेकिन संगठन ने भरोसा जताया तो बिना किसी हिचकिचाहट के पद छोड़ देंगे। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, हिमाचल में बीते एक साल से कांग्रेस सगंठन का गठन नहीं किया गया है। प्रतिभा सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया था और अब भी वह अध्यक्ष हैं लेकिन उनका जगह नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।

सीएम ने दिल्ली से लौटकर क्या कहा था

सीएम सुक्खू अचानक दिल्ली गए थे और फिर लौटकर 7 अक्तूबर को शिमला में कहा था कि इसी महीने के अंत में कांग्रेस कार्यकारिणी और संगठन का गठन होगा। उधर, सियासी चर्चाओं के अनुसार, अध्यक्ष की पोस्ट के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक विनोद सुल्तानपुरी का नाम रेस में सबसे आगे है।हालांकि, अध्यक्ष पद के लिए जातीय समीकरण के मुताबिक विनय कुमार सबसे प्रबल दावेदार हैं लेकिन रोहित ठाकुर के नाम पर चर्चाएं सबसे ज्यादा हैं।

दिल्ली से लेकर शिमला तक मंथन

गौरतलब है कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा है। शिमला से लेकर दिल्ली तक हाईकमान के साथ सीएम सुक्खू सहित प्रदेश के सीनियर नेताओं की बातचीत हो चुकी है। अहम बात है कि हाल ही में प्रदेश में पंचायत चुनाव भी होने है और ऐसे में कांग्रेस जल्द से जल्द संगठन का गठन करना चाहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...