राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रम्मण में मिड-डे मील कार्यकर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

इच्छुक अभ्यर्थी18 सितम्बर 2025 तक कर सकते हैं आवेदन

हिमखबर डेस्क

शिक्षा खंड चम्बा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला द्रम्मण में मिड-डे मील कार्यकर्ता के लिए संबंधित पंचायत  वार्डों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति बबली कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाठशाला में  मिड-डे मील कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थी18 सितम्बर 2025 तक अपने प्रार्थना पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों की प्रतियों सहित विद्यालय प्रबंधन समिति को प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि चयन में प्राथमिकता उन अभ्यर्थियों को दी जाएगी जो बीपीएल अथवा निम्न आय वर्ग से संबंधित हों, विधवा या परित्यक्ता महिला हों। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को भी वरीयता दी जाएगी।

साथ ही ऐसे अभ्यर्थी, जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी सेवा में न हो, जो संबंधित ग्राम पंचायत के वार्डों के स्थायी निवासी हों तथा जिन्हें खाना बनाने का अनुभव हो, उन्हें भी चयन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति से भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...