एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर, सीमेंट से भरा ट्रक खााई में गिरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजधानी शिमला के  शोघी में शनिवार सुबह एचआरटीसी व निजी वोल्वो बस में टक्कर हो गई। हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस यात्रियों को लेकर सोलन जा रही थी।

इसी बीच सामने से आई निजी बस से टक्कर हो गई। बस में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई हैं। घटना सुबह करीब 9:00 से 9:30 के बीच की है। इस दौरान दोनों तरफ जाम लगा रहा।

वहीं सुबह तारादेवी और शोघी के बीच सोनू बंगला के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। ट्रक में चालक सहित दो लोग सवार थे और दोनों को चोटें आई हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...