हिमाचल के 2 भाइयों का ऑस्ट्रेलिया में PhD के लिए चयन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल नादाैन के अंतर्गत आते कांगू क्षेत्र की मझेली पंचायत से संबंध रखने वाले 2 चचेरे भाइयों आशुतोष व अनुज का चयन आस्ट्रेलिया के 2 अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पीएचडी के लिए हुआ है।

बता दें कि इन दोनों भाइयों की प्राथमिक शिक्षा श्री सत्य साई स्कूल आनंद विलास शिमला से हुई है। उन्होंने टीआर डीएवी पब्लिक स्कूल कांगू से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के उपरांत एनआईटी हमीरपुर से बीटैक की डिग्री हासिल की व गेट का टैस्ट पास करने के पश्चात एमटैक आईआईटी दिल्ली से की।

वहीं अब आशुतोष का चयन न्यू साऊथ वेल्स यूनिवर्सिटी सिडनी व अनुज का मेलबर्न यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए हुआ है। उनकी आगे की पढ़ाई का पूरा खर्चा वहां के विश्वविद्यालयों द्वारा प्रदान किया जाएगा।

वहीं आशुतोष व अनुज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों सहित अपने संपूर्ण परिवार को दिया है।

इस अवसर पर टीआर डीएवी स्कूल कांगू के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि शुरू से ही दोनों छात्र पढ़ने में काफी होशियार थे व इन दोनों ने सामाजिक कार्य में भी अपना काफी योगदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में IAS अफसरों की संख्या घटाएगी सुक्खू सरकार, मुख्यमंत्री बोले- नहीं चाहिए अधिकारियों की फौज

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल...

पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा?’ राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

हिमखबर डेस्क भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा...

वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़...

युवक की मौत पर शीला में चक्का जाम, लोगों ने जताया रोष; कार्रवाई की मांग

हिमखबर डेस्क शीला क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक...