नीचे उफनती नदी पहाड़ से गिर रहे मलबे के बीच स्कूल जा रहे शिक्षक

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर से पांवटा साहिब विकासखंड में जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते अध्यापकों, बच्चों और ग्रामीणों की हैरान करने वाली वीडियो वायरल हो रहा है। बुधवार को स्कूल जाते समय अध्यापक पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे, जबकि कुछ स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे हैं।

इन स्कूली बच्चों, अध्यापकों और ग्रामीणों के लिए जान जोखिम में डालना मजबूरी बन गया है। हालात देखकर लगता है कि सरकार को उनकी कोई चिंता नहीं है। कोई भी जिम्मेदार विभाग इन ग्रामीणों की सुध नहीं ले रहा है।

छ्छेती पंचायत के क्यारी और डडवा गांव डेढ़ महीने से शेष दुनिया से कटा हुआ है। एक महीने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। घर का राशन और अन्य सामान लाने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। अध्यापक ड्यूटी पर जाने के लिए जान हथेली पर रख रहे हैं।

चार में से दो अध्यापक ही पार कर पाए ढलान

बुधवार को चार अध्यापक स्कूल जाने के लिए निकले थे। मगर उनमें से दो ही अध्यापक ढलान को पार कर पाए, जबकि कोई भी विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाए। यहां यह हालात सरकारी और प्रशासनिक लापरवाही का जीवन उदाहरण है।

पहाड़ दरकने से टूट चुकी है सड़क

पंचायत को जोड़ने वाली सड़क पहाड़ दरकने से पूरी तरह टूट चुकी है। दूसरी तरफ उफ़नती गिरी नदी है। लेकिन पंचायत और जिला प्रशासन टूट चुकी सड़क पर पगडंडी भी नहीं बन पाई है। बरसात के मौसम में दशकों से लोग यहां ऐसे ही हालात से जूझने को मजबूर है।

कई सालों से नहीं सुधरे हालात

कई दशकों से यहां ऐसे हालात हैं। इस बार स्थिति और अधिक खतरनाक हो गई है मगर प्रशासन और जिम्मेदार विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठाया है। उफनती नदी के किनारे जान बचाकर भागते  अध्यापकों की वीडियो और तस्वीरें बुधवार को वायरल हुई हैं।

वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा

पांवटा साहिब एसडीएम गुंजित सिंह चीमाने समस्या पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कुछ तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से समस्या का पता चला है। जल्द ही यहां वैकल्पिक मार्ग का निर्माण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...