‘वोट चोर गद्दी छोड़’ नारे के साथ कांग्रेस कल करेंगी केंडल मार्च

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर कांग्रेस कल 14 अगस्त को देशभर में वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ केंडल मार्च का आयोजन करेंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं,कार्यकर्तओं से अपने अपने जिलों में भाजपा के वोट चोरी के विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस केंडल मार्च में बढ़चढ़ भाग लेने को कहा है। इस केंडल मार्च में पार्टी के सभी नेताओं, पूर्व पीसीसी, जिला व ब्लॉक के पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों नगर निगम के सभी कांग्रेस पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आज जिस प्रकार देश के लोकतंत्र, संविधान व संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है उसके लिये देश को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं से देशहित में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने व केंद्र की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिये आगे आने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी के वोट चोरी के खुलासे के बाद भाजपा पूरी तरह बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस किसी भी सूरत में देश के लोकतंत्र, संविधान व संवैधानिक संस्थाओं से किसी भी प्रकार से खिलवाड़ सहन नही कर सकती और इसके लिए कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ देश के लोगों के साथ खड़ी है।

शिमला में यह केंडल मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सांय 6 30 बजे शेरे पंजाब नाज से रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक आयोजित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...