मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सर्विस इंजीनियर और अन्य पदों के साक्षात्कार 18 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 5 पद, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव के 3, सर्विस इंजीनियर के 5 और महिला अकाउंटेंट का एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा वर्क फ्रॉम होम कार्यालय कार्य हेतु भी एक महिला कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए 18 अगस्त को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक एमबीए होना चाहिए। इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदक स्नातक और सर्विस इंजीनियर के लिए बारहवीं पास या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए।

इन तीनों श्रेणियों के पदों के लिए 20 से 30 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे और चयनित उम्मीदवारों को चौदह हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। महिला अकाउंटेंट के पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाली स्नातकोत्तर उम्मीदवार पात्र होंगी।

चयनित महिला को बारह हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष तक रखी गई है। वर्क फ्रॉम होम महिला कर्मचारी के लिए भी यही शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं वेतन निर्धारित किया गया है। लेकिन, वह स्नातकोत्तर के साथ-साथ तीन वर्षीय कंप्यूटर कोर्स धारक भी होनी चाहिए तथा उसके पास अपना लैपटॉप होना चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत पात्र उम्मीदवार हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 9988838349 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...