जनजातीय क्षेत्र पांगी में फटा बादल, लोगों ने भागकर बचाई जान, सड़क व फसलें बही

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ग्राम पंचायत शौर के खन्नाटू नाले में बादल फटन से गांव के किसानों का भारी नुक्सान हुआ है। घटना बीते दिन देररात की है। जब शौर पंचायत के साथ लगते नाले में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ा तो देखते ही देखते पानी के साथ दलदल और भारी पत्थर किसानों के खतों तक पहुंच गए।

घटना देर रात को होने के वजह से जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। लेकिन इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है। सबसे ज्यादा नुकसान शौर पंचायत के खेलुई गांंव में हुआ है। जहां के किसानों और बागवानों की सेब की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।

बागवानों के बगीचों में दलदल भर गया है वहीं सैकड़ों सेब के पड़े पूरी तरह से टूट गए है। उधर बुधवार को पांगी प्रशासन को घटना की सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेज दिया हुआ है। और नुक्सान कर आकलन किया जा रहा है।

तहसीलदार पांगी शांता कुमार के बोल

इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पंचायत प्रधान दमियंती भारद्वाज द्वारा प्रशासन को दी हुई है। जिसमें बाद प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। वहीं इस आपदा में प्रभावित हुए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...