दिल दहला देने वाला हादसा: पब्बर नदी में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चिड़गांव के पास एक कार पब्बर नदी में गिर गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब चार युवक स्थानीय लैला मेले से रोहड़ू की तरफ लौट रहे थे।

पुलिस को आशंका है कि खराब मौसम और तेज बारिश के कारण कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। मृतकों की पहचान चिड़गांव क्षेत्र के रहने वाले विशाल ठाकुर, अभय खंडियान और हिमांशू के तौर पर हुई है।

इस हादसे में घायल हुए चौथे युवक हर्ष चौहान को तुरंत रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह दुर्घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी त्रासदी है, क्योंकि चारों युवक एक ही क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि वे इस दुखद घटना के कारणों की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य कॉलेज की छात्रा वर्षा मनकोटिया को राज्यपाल ने किया सम्मानित

शाहपुर - नितिश पठानियां कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद...

हिमाचल सचिवालय सेवा के नौ अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, हिमाचल सरकार ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग ने अधिसूचना...

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े में पंचायत सचिव की भूमिका पर संदेह, सीएम ने दिए जांच के आदेश

हिमखबर डेस्क छौहारा विकास खंड की ग्राम पंचायत तांगणू-जांगलिख में...

स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता का संदेश, ग्रामीण बैंक में विशेष कैंप आयोजित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के मुख्य कार्यालय मंडी में...